Posts

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ख्वाजा का भाई गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान खवाजा के भाई अर्शकान ख्वाजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अर्शकान पर आरोप लगा है कि उसने एक फर्जी सूची जारी की थी। जिसमें आतंकियों के निशाने पर होने वाले लोगों के नाम शामिल थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कन टर्नबुल का भी नाम था । पुलस के मुताबिक, 39 साल के अर्शकान को सिडनी से पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। यह गिरफ्तारी अगस्त में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर मिले दस्तावेज के आधार पर की गई । इसमें आतंकी साजिश और उनकी हिट लिस्ट शामिल थी। अर्शकान का साथी भी हुआ था गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, अर्शकान यूनिवर्सिटी में मोहम्मद कामर निजामदेन का साथी हैं। निजामदेन पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, बाद में हैंडराइटिंग के दस्तावेज से मिलान नहीं करने पर उसे छोड़ दिया गया था। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा गुरुवार से भारत के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने टेस्ट करियर में अभी तक 35 मैच में 2455 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.83 का ...

रमेशजी के 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव

निक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल को याद करते हुए उनके 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 29 नवंबर: इस दो दिवसीय उत्सव का पहला चरण 29 नवंबर को आयोजित होगा। इस दिन दो कार्यक्रम होंगे। पहला होगा श्रद्धांजलि और ख़ास बातचीत। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेटीएम के संस्थापक विजय शेख र शर्मा होंगे। इसे सिद्धार्थ जरेबी मॉडरेट करेंगे। इसी दिन दूसरा कार्यक्रम होगा अल्फ़ाज़ और सुरों का जादू। इसके आकर्षण पीयूष मिश्रा रहेंगे। 30 नवंबर: दूसरे दिन 30 नवंबर को भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 6:30 बजे से ' कविताओं की शाम' का आयोजन होगा। देश के सुविख्यात कवियों के कविता पाठ का यह आयोजन स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही भास्कर परिवार ने यह तय किया है कि रमेशजी के जन्मदिन 30 नवंबर को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रेरणा दिवस पर समूह में कई कार्यक्रम किए जाएंगे।  रक्तदान: संस्थान की ओर से देशभर में 180 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।  वस्त्रदान: 11 राज्यों में 21 से 27 नवंबर तक वस्त्रदान कार्यक्रम रखे गए। एकत्रित हुए वस...

तुलसी की जड़ की मिट्‌टी शरीर पर लगाकर करें नदी में स्नान

हिंदू पंचांग के अनुसार साल का नौवां महीना अगहन होता है। इसे मार्गशीर्ष भी कहते हैं। इस बार अगहन मास का प्रारंभ 24 नवंबर से हो रहा है, जो 22 दिसंबर तक रहेगा । स्कंदपुराण के अनुसार, भगवान की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं को अगहन मास में व्रत आदि करना चाहिए। इस माह में किए गए व्रत-उपवास से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। अगहन मास से जुड़ी खास बातें नदी स्नान से मिलती है श्रीकृष्ण कृपा इस महीने में नदी स्नान की बड़ी महिमा कही गई है। शास्त्रों के अनुसार, जब गोकुल में असंख्य गोपियों ने श्रीहरि को प्राप्त करने के लिए ध्यान लगाया तब श्रीकृष्ण ने अगहन महीने में विधिपूर्वक नदी स्नान की सलाह दी । इसमें नियमित विधिपूर्वक प्रात: स्नान करने और इष्टदेव को प्रणाम करने की भी बात कही गई है। कैसे करें नदी स्नान? अगहन मास में नदी स्नान के लिए तुलसी की जड़ की मिट्टी को शरीर पर लगाकर और स्नान करना चाहिए। स्नान के समय ऊं नमो नारायणाय या गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसलिए भी खास है ये महीना यदि मार्गशीर्ष मास में कोई श्रद्धालु कम से कम तीन दिन तक ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्...

पंखे पर लटक कर BSC की छात्रा ने की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक 23 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना नोएडा थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 41 स्थित डी-88 मकान की है , जहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पीजी के एक कमरे में अनुराधा नाम की लड़की का शव लटका नजर आया. अनुराधा बीते एक साल से यहां रह रही थी और वो IGNOU से बीएससी थर्ड ईयर की पढाई कर रही थी. मृतका के शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की पहचान की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. संदेह इस बात का भी जताया जा रहा कि क्या पता कहीं प्रेम-प्रसंग को लेकर यह कदम उठाया गया हो. पोस्टमॉर्ट्म रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की वजह क्या रही. फिलहाल मामले में पुलिस भी कुछ भी बोलने से बच रही है. मामले में पड़ोसियों ने बताया कि अनुराधा की सहेली ने दरवाजा नॉक किया. जब गेट नहीं खुला तो उसने आवाज दी और इतने में लोग आ गए. तमाम कोशिशों के बावजूद किसी प्रकार का रेस्पोंस नहीं आया तो दरवाजे को धक्का देकर खोला गया. अंदर अनुराधा का शव पंखे से लटका...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सट्टेबाज भारतीय, आईसीसी के एलेक्स मार्शल का दावा

क्रिकेट से जुड़ी भ्रष्टाचार गतिविधियों में शामिल अधिकांश सट्टेबाज भारतीय हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के महाप्रबंधक (जीएम) एलेक्स मार्शल ने ने इस तरह के मामलों में आई जांच रिपोर्ट्स के आधार पर यह दावा किया है। वे श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार को लेकर क्रिकेट की इस वैश्विक संस्था की ओर से की जा रही जांच के बारे में बात कर रहे थे। एसीयू ने हाल ही में इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेटर्स से जुड़े भ्रष्ट लोगों के बारे में सूचनाएं साझा की थीं। श्रीलंका के जयसूर्या पर लगा है जांच में सहयोग नहीं देने का आरोप इस सप्ताह की शुरुआत में श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को सहयोग नहीं करने और जांच में रुकावट डालने का आरोप लगा था। उन पर आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत आरोप तय किए गए हैं। मार्शल का यह दावा कतई चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि 2000 मैच फिक्सिंग स्कैंडल के केंद्र में भारतीय सट्टेबाज ही थे। एक दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने खुद पर लगे स्पॉट-फिक्सिंग के आ...