रमेशजी के 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव

निक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल को याद करते हुए उनके 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

29 नवंबर: इस दो दिवसीय उत्सव का पहला चरण 29 नवंबर को आयोजित होगा। इस दिन दो कार्यक्रम होंगे। पहला होगा श्रद्धांजलि और ख़ास बातचीत। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा होंगे। इसे सिद्धार्थ जरेबी मॉडरेट करेंगे। इसी दिन दूसरा कार्यक्रम होगा अल्फ़ाज़ और सुरों का जादू। इसके आकर्षण पीयूष मिश्रा रहेंगे।

30 नवंबर: दूसरे दिन 30 नवंबर को भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 6:30 बजे से 'कविताओं की शाम' का आयोजन होगा। देश के सुविख्यात कवियों के कविता पाठ का यह आयोजन स्मरणीय रहेगा।

इसके साथ ही भास्कर परिवार ने यह तय किया है कि रमेशजी के जन्मदिन 30 नवंबर को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रेरणा दिवस पर समूह में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। 

रक्तदान: संस्थान की ओर से देशभर में 180 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

वस्त्रदान: 11 राज्यों में 21 से 27 नवंबर तक वस्त्रदान कार्यक्रम रखे गए। एकत्रित हुए वस्त्रों को समूह द्वारा 30 नवंबर को अनाथालयों और वृद्धाश्रमों को दिया जाएगा। 

प्रेरणा पुरस्कार: संस्थान के साथियों के लिए रमेशजी के मूल्यों पर आधारित प्रेरणा पुरस्कार घोषित किया जा रहा है। समाज हित में सादगी, मानवता, जनसंपर्क और बिज़नेस की तरक्क़ी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

فيروس كورونا: كيف ينشر عدد قليل من الأشخاص الفيروسات؟

तुलसी की जड़ की मिट्‌टी शरीर पर लगाकर करें नदी में स्नान