पंखे पर लटक कर BSC की छात्रा ने की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक 23 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना नोएडा थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 41 स्थित डी-88 मकान की है, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पीजी के एक कमरे में अनुराधा नाम की लड़की का शव लटका नजर आया.

अनुराधा बीते एक साल से यहां रह रही थी और वो IGNOU से बीएससी थर्ड ईयर की पढाई कर रही थी. मृतका के शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की पहचान की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई.

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. संदेह इस बात का भी जताया जा रहा कि क्या पता कहीं प्रेम-प्रसंग को लेकर यह कदम उठाया गया हो. पोस्टमॉर्ट्म रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की वजह क्या रही. फिलहाल मामले में पुलिस भी कुछ भी बोलने से बच रही है.

मामले में पड़ोसियों ने बताया कि अनुराधा की सहेली ने दरवाजा नॉक किया. जब गेट नहीं खुला तो उसने आवाज दी और इतने में लोग आ गए. तमाम कोशिशों के बावजूद किसी प्रकार का रेस्पोंस नहीं आया तो दरवाजे को धक्का देकर खोला गया. अंदर अनुराधा का शव पंखे से लटका हुआ था. पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी.

सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 550वीं जयंती 2019 में मनाई जानी है. लेकिन उससे पहले ही करतारपुर साहिब का मुद्दा भारत-पाकिस्तान की राजनीति में गर्माया हुआ है. पहले पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया और फिर भारत सरकार ने भी करतारपुर कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल मौजूद रहे.

हरसिमरत ने किया इमरान का शुक्रिया

शिलान्यास से पहले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी बनाई हुई SIT के कारण 1984 सिखों के दंगों के आरोपियों को सजा मिली. आज कोर्ट ने दो आरोपियों को सजा सुना दी है, वो दिन दूर नहीं जब सभी आरोपियों को सजा होगी. उन्होंने कहा कि 70 साल में देश में कई प्रधानमंत्री आए और गए लेकिन मोदी जी के आने के बाद ही ये कॉरिडोर बनाने का फैसला किया.

Comments

Popular posts from this blog

فيروس كورونا: كيف ينشر عدد قليل من الأشخاص الفيروسات؟

तुलसी की जड़ की मिट्‌टी शरीर पर लगाकर करें नदी में स्नान

रमेशजी के 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव