Posts

Showing posts from November, 2018

रमेशजी के 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव

निक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल को याद करते हुए उनके 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 29 नवंबर: इस दो दिवसीय उत्सव का पहला चरण 29 नवंबर को आयोजित होगा। इस दिन दो कार्यक्रम होंगे। पहला होगा श्रद्धांजलि और ख़ास बातचीत। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेटीएम के संस्थापक विजय शेख र शर्मा होंगे। इसे सिद्धार्थ जरेबी मॉडरेट करेंगे। इसी दिन दूसरा कार्यक्रम होगा अल्फ़ाज़ और सुरों का जादू। इसके आकर्षण पीयूष मिश्रा रहेंगे। 30 नवंबर: दूसरे दिन 30 नवंबर को भोपाल के रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 6:30 बजे से ' कविताओं की शाम' का आयोजन होगा। देश के सुविख्यात कवियों के कविता पाठ का यह आयोजन स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही भास्कर परिवार ने यह तय किया है कि रमेशजी के जन्मदिन 30 नवंबर को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रेरणा दिवस पर समूह में कई कार्यक्रम किए जाएंगे।  रक्तदान: संस्थान की ओर से देशभर में 180 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।  वस्त्रदान: 11 राज्यों में 21 से 27 नवंबर तक वस्त्रदान कार्यक्रम रखे गए। एकत्रित हुए वस...

तुलसी की जड़ की मिट्‌टी शरीर पर लगाकर करें नदी में स्नान

हिंदू पंचांग के अनुसार साल का नौवां महीना अगहन होता है। इसे मार्गशीर्ष भी कहते हैं। इस बार अगहन मास का प्रारंभ 24 नवंबर से हो रहा है, जो 22 दिसंबर तक रहेगा । स्कंदपुराण के अनुसार, भगवान की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं को अगहन मास में व्रत आदि करना चाहिए। इस माह में किए गए व्रत-उपवास से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। अगहन मास से जुड़ी खास बातें नदी स्नान से मिलती है श्रीकृष्ण कृपा इस महीने में नदी स्नान की बड़ी महिमा कही गई है। शास्त्रों के अनुसार, जब गोकुल में असंख्य गोपियों ने श्रीहरि को प्राप्त करने के लिए ध्यान लगाया तब श्रीकृष्ण ने अगहन महीने में विधिपूर्वक नदी स्नान की सलाह दी । इसमें नियमित विधिपूर्वक प्रात: स्नान करने और इष्टदेव को प्रणाम करने की भी बात कही गई है। कैसे करें नदी स्नान? अगहन मास में नदी स्नान के लिए तुलसी की जड़ की मिट्टी को शरीर पर लगाकर और स्नान करना चाहिए। स्नान के समय ऊं नमो नारायणाय या गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इसलिए भी खास है ये महीना यदि मार्गशीर्ष मास में कोई श्रद्धालु कम से कम तीन दिन तक ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी में स्...

पंखे पर लटक कर BSC की छात्रा ने की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक 23 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना नोएडा थाना 39 क्षेत्र के सेक्टर 41 स्थित डी-88 मकान की है , जहां उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पीजी के एक कमरे में अनुराधा नाम की लड़की का शव लटका नजर आया. अनुराधा बीते एक साल से यहां रह रही थी और वो IGNOU से बीएससी थर्ड ईयर की पढाई कर रही थी. मृतका के शव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की पहचान की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. संदेह इस बात का भी जताया जा रहा कि क्या पता कहीं प्रेम-प्रसंग को लेकर यह कदम उठाया गया हो. पोस्टमॉर्ट्म रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की वजह क्या रही. फिलहाल मामले में पुलिस भी कुछ भी बोलने से बच रही है. मामले में पड़ोसियों ने बताया कि अनुराधा की सहेली ने दरवाजा नॉक किया. जब गेट नहीं खुला तो उसने आवाज दी और इतने में लोग आ गए. तमाम कोशिशों के बावजूद किसी प्रकार का रेस्पोंस नहीं आया तो दरवाजे को धक्का देकर खोला गया. अंदर अनुराधा का शव पंखे से लटका...