ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ख्वाजा का भाई गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान खवाजा के भाई अर्शकान ख्वाजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अर्शकान पर आरोप लगा है कि उसने एक फर्जी सूची जारी की थी। जिसमें आतंकियों के निशाने पर होने वाले लोगों के नाम शामिल थे। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कन टर्नबुल का भी नाम था

पुलस के मुताबिक, 39 साल के अर्शकान को सिडनी से पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। यह गिरफ्तारी अगस्त में न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर मिले दस्तावेज के आधार पर की गई। इसमें आतंकी साजिश और उनकी हिट लिस्ट शामिल थी।

अर्शकान का साथी भी हुआ था गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, अर्शकान यूनिवर्सिटी में मोहम्मद कामर निजामदेन का साथी हैं। निजामदेन पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। हालांकि, बाद में हैंडराइटिंग के दस्तावेज से मिलान नहीं करने पर उसे छोड़ दिया गया था।

पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा गुरुवार से भारत के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने टेस्ट करियर में अभी तक 35 मैच में 2455 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.83 का रहा है।

 एक फरवरी को देश का बजट पेश होने वाला है। बजट कैसा हो और कैसे आम आदमी की जेब पर कम बोझ पड़े जैसे मुद्दों पर हर तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन एक वक्त था जब दुनि‍या में ऐसे अजीबो गरीब टैक्‍स लगाए जाते थे जो आज लगा दिए जाए तो हंगामा हो जाए। हालांकि कुछ ऐसे टैक्स आज भी लगते हैं जो चौंकाते हैं। आज ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब टैक्स के बारे में बताते हैं। सेक्स टैक्स...

सेक्स टैक्स: कभी सेक्स टैक्स के बारे में सुना है। नहीं तो फिर जान लीजिए कि जर्मनी में सैक्स टैक्स जैसे कानून बनाए गए हैं। यहां प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है। 2004 में इस कानून को बनाया गया। जिसके तहत हर प्रॉस्टिट्यूट को हर महीने 150 यूरो देने पड़ते हैं। इस सेक्स टैक्स के चलते यहां एक साल में 1 मिलियन यूरो की आमदनी होती है।

Comments

Popular posts from this blog

فيروس كورونا: كيف ينشر عدد قليل من الأشخاص الفيروسات؟

तुलसी की जड़ की मिट्‌टी शरीर पर लगाकर करें नदी में स्नान

रमेशजी के 74वें जन्मदिन पर दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव